अब्दुल जब्बार
अयोध्या15जनवरी24*इस बार केंद्र में कांग्रेस की बनेगी सरकार : अजय राय
अयोध्या जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधान मंडल दल की नेता का हुआ भव्य स्वागत
भेलसर(अयोध्या)उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के अयोध्या जाते समय रानीमऊ चौराहे पर ए आई सी सी सदस्य दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया।दयानन्द शुक्ला ने दोनों नेताओं को साल ओढ़ा कर तथा माला पहना कर स्वागत किया।
भीषण ठण्ड मौसम के बावजूद भी काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखकर उत्साहित अजय राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ईमानदारी से अभी से लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें।जनता इस बार कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है।महंगाई बढ़ती जा रही है युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।भाजपा मंदिर के नाम पर महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है लेकिन जनता इस बार भाजपा के नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है।स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुनीर अहमद खां,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी,जिला महासचिव अम्बरेश पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला,जिला सचिव मुजतबा खाँ,कपिल शुक्ला,अनमोल शुक्ला,शिवकुमार मौर्या,मो0 मुबीन,सैयद हुसैन,आशीष तिवारी,दयाशंकर पाठक,गौरव शुक्ला,हरिकेश मौर्या,मुजफ्फर आदि लोग उपस्थित थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें