अब्दुल जब्बार
अयोध्या15जनवरी24*संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला अधेड़ का शव
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मीसा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से अधेड़ का शव झूलता मिला।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पुत्रवधू अंजू ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।सूचना मिलते ही कोतवाल देवेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक चंद्र शेखर यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को फाँसी के फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरवाकर पीएम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मीसा गाँव निवासी देवता प्रसाद पुत्र विश्राम उम्र लगभग 55 वर्ष रविवार की देर रात्रि खाना खा कर सोने चला गया।परिजन जब सोमवार की सुबह उठे तो देखा कि उसका शव घर के अंदर कमरे में लगे हुक में रस्सी के सहारे लटकता मिला।परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक तनाव में रहता था।पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया की मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
More Stories
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में इंचार्ज अध्यापक निलंबित,
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार