सहारनपुर 12 नवम्बर 26*देवबंद त्रिवेणी शुगर मिल में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ जनप्रतिनिधियों ने डाला पहला गन्ना*
*देवबंद, सहारनपुर | 12 नवंबर 2026*सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र से गन्ना किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। त्रिवेणी शुगर मिल देवबंद में बुधवार को पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मिल परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना, वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह और मिल के उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने किसानों के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर *राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह* ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों को उनके गन्ने का लाभकारी मूल्य दिलाने और समय से भुगतान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं मिल उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने किसानों से साफ-सुथरा, मिट्टी, जड़-पत्ती और अगोला रहित गन्ना मिल में आपूर्ति करने की अपील की। उन्होंने किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
*पहली गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान हुए सम्मानित*
पेराई सत्र के शुभारंभ पर सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों को मिल प्रबंधन की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इनमें गुनारसा गांव के नवीन चौधरी, भायला गांव के ऋषिपाल, अंबेहटा शेखा गांव के नरेंद्र त्यागी और बुड्ढाखेड़ा गन्ना क्रय केंद्र से प्रथम ट्रक लेकर पहुंचे संदीप कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम में गन्ना विकास समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, ब्लॉक प्रमुख, किसान और मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अब पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के गन्ना किसानों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। किसानों की निगाहें समय पर गन्ना भुगतान और सुचारू रूप से गन्ना खरीद पर टिकी हैं।
More Stories
हरिद्वार 12 नवम्बर 26*कुंभ मेला 2027 की तिथियां घोषित, 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक चलेगा मेला, 4 अमृत स्नान होंगे*
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 *छठ पर घर लौट रहे प्रवासियों का दिल जीत रहा पूर्णियाँ प्रशासन: दालकोला बॉर्डर बना स्वागत द्वार*
हरदोई 12 नवम्बर 26*चौथी की रस्म में बराती और कन्या पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे*