अयोध्या14जून2026*चलता रहा आरा, सोता रहा तंत्र! रौजागांव में कट गए तीन प्रतिबंधित पेड़
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौजागांव में शनिवार को तीन प्रतिबंधित गुलर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि आम के बाग में बिना अनुमति दिनदहाड़े पेड़ों पर आरा चला दिया गया, जबकि जिम्मेदार विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।
बताया जा रहा है कि कटान ग्राम निवासी सकील अहमद के बाग में हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ों की कटाई खुलेआम की गई, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई नहीं की। मामले में वन क्षेत्राधिकारी जे.पी. गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस कटान की जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी मुजफ्फरपुर, फेलसंडा, अख्तियारपुर और अहिरौली सहित कई ग्राम पंचायतों में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई के मामले सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके प्रभावी कार्रवाई न होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाता है या फिर यह मामला भी जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
More Stories
कानपुर नगर 19 सितंबर 26*कानपुर पुलिस की दो तस्वीरें: अपराधियों पर सख्ती के बीच थाना स्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल
सुल्तानपुर 19 सितंबर 26**सेवानिवृत्ति के बाद CDO स्टेनो पटल पर ‘दखल’ का मामला ठंडे बस्ते में?*
नई दिल्ली 19 सितंबर 26*🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये