April 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या14अप्रैल24*जनपद की दोनो चीनी मिलों मसौधा व रौजागांव के साथ ही अंबेडकर नगर की मिझौड़ा चीनी मिल शीघ्र हो रही प्रारम्भ।

अयोध्या14अप्रैल24*जनपद की दोनो चीनी मिलों मसौधा व रौजागांव के साथ ही अंबेडकर नगर की मिझौड़ा चीनी मिल शीघ्र हो रही प्रारम्भ।

अब्दुल जब्बार

अयोध्या14अप्रैल24*जनपद की दोनो चीनी मिलों मसौधा व रौजागांव के साथ ही अंबेडकर नगर की मिझौड़ा चीनी मिल शीघ्र हो रही प्रारम्भ।

भेलसर(अयोध्या)बलरामपुर चीनी मिल युनिट रौज़ा गांव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गन्ना सर्वेक्षण पेराई सत्र 2023-24 वास्ते पेराई सत्र 2024-25 15 अप्रैल 2024 से जनपद की दोनो चीनी मिलों मसौधा व रौजागांव के साथ ही अंबेडकर नगर की मिझौड़ा चीनी मिल के इस जनपद के आपूर्ति क्षेत्र मे प्रारंभ हो रहा है।सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने की अन्तिम तिथि 15 जून 2024 है।कृषक भाईयों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन घोषणा पत्र enquiry.caneup.in पर निर्धारित प्रारूप पर बोए गए गन्ना क्षेत्रफल के संबंध में अवश्य भर दे। जिसका शत प्रतिशत सत्यापन सर्वेक्षण के समय किया जाएगा। सर्वेक्षण हेतु 500 से 1000 हे. तक की अस्थाई सर्किल बनाई गई है।गन्ना सर्वेक्षण मे एक राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक/समिति कर्मचारी तथा एक चीनी मिल कर्मचारी होगा। सर्वे टीम के क्षेत्र मे जाने की सूचना चीनी मिल द्वारा एसएमएस के माध्यम से कृषकों को भेजी जाएगी। सर्वेक्षण कार्य मे जी.पी.एस.युक्त हैंड हेल्ड कंप्यूटर/एंड्रॉयड बेस्ड मशीन का प्रयोग किया जाएगा। कृषकों के खेत में पौधे गन्ने का सर्वेक्षण एवं पेड़ी गन्ने का सत्यापन किया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने बताया कि सर्वे कार्य संबंधी प्रशिक्षण दि.13.04.24 को फ़ैजाबाद समिति सभागार व दि.14.04.24 रौजागांव मिल सभागार में विभागीय व चीनी मिल कार्मिकों को दिया गया है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वह सर्वेक्षण के समय उपस्थित रह अपने गन्ना खेतों का सही सर्वे कराएं साथ ही सर्वे की पर्ची अवश्य प्राप्त करें।

Taza Khabar