अब्दुल जब्बार
अयोध्या14अप्रैल24*अब्दुल जब्बार एडवोकेट लगातार छठी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए एनयूजे(आई)यूपी अयोध्या
तहसील रुदौली इकाई के अध्यक्ष
महामंत्री अनिल पांडेय व कोषाध्यक्ष रियाज़ अन्सारी निर्विरोध निर्वाचित
भेलसर(अयोध्या)एनयूजे(आई)यूपी अयोध्या तहसील रुदौली इकाई की जिलाध्यक्ष जे पी गुप्ता के निर्देशानुसार रविवार तहसील रुदौली में आयोजित वार्षिक बैठक में अब्दुल जब्बार एडवोकेट को लगातार छठी बार तहसील रूदौली इकाई का निर्विरोध
अध्यक्ष चुना गया।
एनयूजे(आई)यूपी अयोध्या के जिलाध्यक्ष जे पी गुप्ता ने बताया कि एनयूजे(आई)यूपी अयोध्या तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक तहसील रुदौली के सभागार में रविवार को जगदम्बा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अब्दुल जब्बार एडवोकेट को सर्वसम्मति से तहसील रूदौली इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चुना।बताया कि श्री अनिल कुमार पांडेय को निर्विरोध महामंत्री व रियाज़ अन्सारी को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।इससे पूर्व बैठक में जिलाध्यक्ष जे पी गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी व जिला सचिव जगदम्बा श्रीवास्तव को अंगवस्त्र पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।बैठक में विकास वीर यादव, सतीश यादव, काज़ी इबाद शकेब,राजेंद्र यादव,ललित गुप्ता,अलीम कशिश,अमरनाथ, शारूख शेख,सुधीर बंसल आदि पत्रकार शामिल रहे।बैठक का संचालन मुदस्सिर हुसैन ने किया।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*