अयोध्या12मई26*भारी पुलिस बल के साथ पालिका कर्मियों ने शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की
भेलसर(अयोध्या)नगर रुदौली में मंगलवार को नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। ईओ प्रेमनाथ और कोतवाल संजय मौर्या की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ पालिका कर्मियों ने शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की।
ईओ ने फल और सब्जी विक्रेताओं से मुख्य मार्गों से ठेले हटाकर कॉपरेटिव मैदान में लगाने की अपील की। कटरा और हनुमान किला तिराहे पर अतिक्रमण हटवाने की बात भी कही गई।
इससे पहले शुक्रवार को चले अभियान में व्यापारियों और पटरी दुकानदारों ने नगर पालिका पर भेदभाव का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि छोटे दुकानदारों और ठेले वालों पर कार्रवाई की गई, जबकि बड़े दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और सड़क किनारे फैले सामान पर कोई सख्ती नहीं हुई।
फल-सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष कमरुद्दीन अहमद ने आरोप लगाया कि बड़े दुकानदारों और वाहन स्टैंड न होने की समस्या के कारण जाम लगता है, लेकिन कार्रवाई केवल छोटे मेहनतकश दुकानदारों पर की जा रही है।
नगर पालिका ने चेतावनी दी है कि ठेले वालों को कॉपरेटिव मैदान में स्थानांतरित होने के निर्देश का पालन करना होगा, अन्यथा आगे कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
रोहतास27जून26**डेहरी में गूंजा ‘या हुसैन’: अकीदत और भाईचारे के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस |
पूर्णिया बिहार 27 जून 26* जानकीनगर हत्याकांड का 24 घंटे में पूर्णिया पुलिस ने किया खुलासा:
लखनऊ २७ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*