June 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 12 मई26बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ प्रभात फेरी से गूंजी धर्मानगर*

बांदा 12 मई26बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ प्रभात फेरी से गूंजी धर्मानगर*

बांदा 12 मई26बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ प्रभात फेरी से गूंजी धर्मानगर*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बाँदा। धर्म नगरी बाँदा में मंगलवार से छह दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। यह शिविर 12 मई से 17 मई 2026 तक “तारण तरण कमेटी बाँदा” एवं “वीर श्री महिला मंडल बाँदा” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिन बच्चों, महिलाओं और समाज के लोगों ने बैनर व केसरिया झंडों के साथ प्रभात फेरी निकालकर धार्मिक वातावरण बनाया।
प्रभात फेरी का शुभारंभ नये चैत्यालय जी से हुआ, जो पुराने चैत्यालय जी पहुंचकर संपन्न हुई। शिविर में तारण आम्नाय के विद्वान पंडित चेतन जी शास्त्री खड़ेरी एवं पंडित मोहित जी शास्त्री फुटेरा बच्चों को धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों का ज्ञान प्रदान करेंगे।
शिविर में शामिल सभी शिविरार्थियों को पठन-पाठन किट वितरित की गई। विद्वानों द्वारा अलग-अलग वर्गों की कक्षाएं चैत्यालय जी में संचालित की जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि नियमित उपस्थिति एवं पंजीकरण कराने वाले शिविरार्थियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।शिविर में 80 शिविरार्थी पंजीकृत हुए ।
प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से संस्कार शिविर का संचालन होगा। शाम को जिनवाणी मां की भक्ति तथा 7:30 से 8:30 बजे तक विभिन्न वर्गों की विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। शिविर के बाद सभी प्रतिभागियों को फल एवं नाश्ता भी वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी शिविरार्थियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

Taza Khabar