अयोध्या12मई26*भारी पुलिस बल के साथ पालिका कर्मियों ने शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की
भेलसर(अयोध्या)नगर रुदौली में मंगलवार को नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। ईओ प्रेमनाथ और कोतवाल संजय मौर्या की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ पालिका कर्मियों ने शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की।
ईओ ने फल और सब्जी विक्रेताओं से मुख्य मार्गों से ठेले हटाकर कॉपरेटिव मैदान में लगाने की अपील की। कटरा और हनुमान किला तिराहे पर अतिक्रमण हटवाने की बात भी कही गई।
इससे पहले शुक्रवार को चले अभियान में व्यापारियों और पटरी दुकानदारों ने नगर पालिका पर भेदभाव का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि छोटे दुकानदारों और ठेले वालों पर कार्रवाई की गई, जबकि बड़े दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और सड़क किनारे फैले सामान पर कोई सख्ती नहीं हुई।
फल-सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष कमरुद्दीन अहमद ने आरोप लगाया कि बड़े दुकानदारों और वाहन स्टैंड न होने की समस्या के कारण जाम लगता है, लेकिन कार्रवाई केवल छोटे मेहनतकश दुकानदारों पर की जा रही है।
नगर पालिका ने चेतावनी दी है कि ठेले वालों को कॉपरेटिव मैदान में स्थानांतरित होने के निर्देश का पालन करना होगा, अन्यथा आगे कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*पिरामल फाइनेंस का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 67% बढ़कर 545 करोड़ रुपये हुआ
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 3 नवंबर को, छह मंडल मुख्यालयों में बनेंगे परीक्षा केंद्र
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*