अब्दुल जब्बार
अयोध्या11मार्च24*क्षेत्र के कोटेदारों ने किया थैला वितरण कार्डधारकों में दिखा उत्साह
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के गांवों में कोटेदारों द्दारा अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को मोदी का फ़ोटू लगा दस किलो का थैला मुफ्त वितरण किया जा रहा है।इसके लिए पूर्ति विभाग ने सभी कोटेदारों को थैला उपलब्ध करा दिया गया हैं।
विकास खण्ड रुदौली के ग्राम पंचायत अल्हवाना में कार्ड धारकों को कोटेदार ने थैला वितरण किया।प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्य योजना के तहत अब कार्डधारकों को मोदी के फ़ोटू वाले थैले में मुफ्त राशन वितरण किया जाएगा। ग्राम पंचायत अल्हवाना के कोटेदार वसीम अख्तर सहित अन्य कोटेदारों ने सोमवार को कार्ड धारकों को मुफ्त में थैलों का वितरण किया। थैला वितरण के दौरान राशन कार्ड धारको में काफी उत्साह देखा गया।ग्राम पंचायत भेलसर की कोटेदार रेशमा ने व भेलसर के दूसरे कोटेदार कुतुबउद्दीन ने भी कार्डधारकों को थैला वितरण किया।वहीं क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाजिदपुर के कोटेदार इरफान अहमद,सहनी के कोटेदार अशोक कुमार,ग्राम पंचायत सिठौली के कोटेदार सम्मी व ग्राम पंचायत बहोरिकपुर के कोटेदार नुरूल हुदा ने और ग्राम पंचायत जखौली के कोटेदार आकाश,ग्राम पालपुर के कोटेदार ब्रिजेश कुमार जायसवाल,ग्राम पंचायत खुर्दहा के कोटेदार किशोरीलाल,ग्राम पंचायत सीवन कोटेदार संजीव,ग्राम पंचायत इचौलिया कोटेदार चंद्रिका प्रसाद ने कार्डधारकों को थैला वितरण किया।रुदौली तहसील क्षेत्र में हज़ारों पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं जो प्रधानमंत्री गरीब अन्य कल्याण योजना का लाभ ले रहे हैं।पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी ने बताया कि तहसील रुदौली क्षेत्र में सभी उचित दर विक्रेताओं को 84 हज़ार थैले उपलब्ध करा दिया गया है उचित दर विक्रेता द्वारा सभी कार्ड धारकों मुफ्त थैला वितरण किया जा रहा है।

More Stories
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव
रायगड1अगस्त26*अलिबाग-रायगडमध्ये भारतीय तटरक्षक दलाचा जनजागृती उपक्रम; मच्छीमारांच्या सुरक्षेला सर्वोच्च प्राधान्य