अब्दुल जब्बार
अयोध्या11जून25*भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में पहुंचे तहसीलदार व नायब तहसीलदार
7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
भेलसर(अयोध्या)बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की पंचायत रुदौली तहसील प्रांगण में लगाई गई।पंचायत में 7 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता को दिया गया।पंचायत की अगुवाई वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, जिला सचिव भोला सिंह टाइगर व अध्यक्षता रुदौली तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे ने की।
पंचायत में सुरेश रावत ब्लॉक अध्यक्ष मवई व रामू चंद्र विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली, विजय बहादुर यादव, राजकुमारी यादव,मालती, रामादेवी,मीना देवी सहित सैकड़ो किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय ने बताया कि रुदौली तहसील में विगत कई महीनो से सौंपे गए ज्ञापन में एक भी समस्या का निस्तारण न होने की दशा में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, जिला सचिव भोला सिंह टाइगर, रुदौली तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, मवई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश रावत सहित दर्जनों कर केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री से मिलेंगे़ और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराएंगे।

More Stories
भागलपुर6जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।
सीतापुर ६ जून २०२६ * सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
उन्नाव ६ जून २०२६ * राज्य ललित कला अकादमी द्वारा शुरू हुई पेंटिंग की कार्यशाला, इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयोजन में सिखाया जा रहा चित्रकला का हुनर