अयोध्या10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्याकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[10/05, 16:50] +91 79060 56202: ब्रेकिंग
अयोध्या.
अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली।
महिलाओं ने “सपा सांसद हाय-हाय” के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद के सहादतगंज स्थित आवास का घेराव किया।
महिला आरक्षण संशोधन बिल के विरोध को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा गया।
भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम कर रही है।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सवाल उठाया कि सपा और कांग्रेस महिला आरक्षण का विरोध क्यों कर रही हैं।
महिलाओं ने कहा कि महिलाएं घर की व्यवस्था संभाल सकती हैं तो समाज और राजनीति भी संभाल सकती हैं।
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
सांसद आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि 2027 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
[10/05, 16:50] +91 79060 56202: ब्रेकिंग
अयोध्या.
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला शव,थाना हैदरगंज के सीहीपुर कोटिया गांव का मामला, कोतवाली रुदौली के सराय मुगल का रहने वाला था मृतक रोहित चौहान, 2 दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में गया था मृतक, पुलिस के मुताबिक युवक ने की आत्महत्या,आत्महत्या के कारणों का पुलिस लग रही पता.
[10/05, 16:50] +91 79060 56202: ब्रेकिंग
अयोध्या.
खेत मालिक की भारी लापरवाही, खेत के किनारे किनारे तार में दिया बिजली का करंट खेत में गई 20 वर्षीय युवती की बिजली की करंट से मौत,फसल की रखवाली के लिए किसान ने खेत के किनारे किनारे तार में दिया था बिजली का करंट, खेत मालिक को पुलिस ने लिया कस्टडी में, कोतवाली रुदौली के फिरोजपुर मखदूमी गांव का मामला.
[10/05, 16:50] +91 79060 56202: प्रेस नोट
“महिला आरक्षण का विरोध पड़ा भारी!” अवधेश प्रसाद के आवास पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, ‘मुर्दाबाद’ के नारों से दहला सहादतगंज
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सड़कों पर उतरीं महिलाएं, सांसद आवास का घेराव कर किया उग्र प्रदर्शन
अयोध्या। महिला आरक्षण को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब खुलकर सड़क पर उतर आई है। केंद्र सरकार के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध में समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के कथित रुख के खिलाफ रविवार को महिलाओं का गुस्सा विस्फोट बनकर फूट पड़ा। अयोध्या शहर के सहादतगंज स्थित सांसद आवास के बाहर सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार घेराव कर प्रदर्शन किया और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन इतना उग्र था कि पूरा सहादतगंज क्षेत्र “अवधेश प्रसाद मुर्दाबाद”, “महिला विरोधी सोच नहीं चलेगी”, “33 प्रतिशत आरक्षण हमारा अधिकार” और “नारी शक्ति का अपमान बंद करो” जैसे नारों से गूंज उठा। महिलाओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर महिला आरक्षण के समर्थन में तीखे संदेश लिखे गए थे। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि महिला आरक्षण का विरोध कर महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों को कुचलने की कोशिश की जा रही है।
प्रदर्शन का नेतृत्व नारी शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अखण्ड सिंह डिम्पल के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और यह आंदोलन महिलाओं के सम्मान एवं राजनीतिक अधिकारों की निर्णायक लड़ाई है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं डॉ. अंजू पांडेय ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को राजनीतिक हिस्सेदारी देने वाले ऐतिहासिक कानून का विरोध करना महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से जिन नेताओं की राजनीति खतरे में पड़ रही है, वही लोग महिला आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब महिलाएं चुप बैठने वाली नहीं हैं और विरोध करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा।
घेराव के दौरान माहौल उस समय और गर्मा गया जब प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद ने सहादतगंज स्थित आवास का गेट अंदर से बंद करा लिया और महिलाओं से मिलने तक बाहर नहीं आए। इससे नाराज महिलाओं का आक्रोश और भड़क उठा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता के वोट से संसद पहुंचने वाले नेता अब महिलाओं के सवालों से डरकर दरवाजे बंद कर रहे हैं। महिलाओं ने सांसद पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
सुमन पासवान ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और हिस्सेदारी की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं का यह जनाक्रोश आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन बन सकता है। मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने आरोप लगाया कि जो नेता महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी का विरोध करेंगे, उन्हें जनता के बीच जाकर जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने को तैयार हैं।
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को शांत कराने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया,लेकिन महिलाएं लंबे समय तक सांसद आवास के बाहर डटी रहीं।
प्रदर्शन में सरोज मिश्रा, सुमन पासवान,बिनीता मोदनवाल,माधुरी सिंह, नीलम गुप्ता,ममता सिंह, संगीता मिश्रा,रानी सिंह,उषा चौहान और सीमा यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
[10/05, 16:50] +91 79060 56202: ब्रेकिंग
अयोध्या.
ट्रिपल राइडिंग पड़ी महंगी, तीन युवक बाइक पर सवार ट्रैक्टर ट्राली से टकराये,एक की मौत, दो घायल, थाना तारुन के सुल्हेपुर मोड़ के पास हुआ हादसा,अचानक ड्राइवर ने मोड़ दी ट्रैक्टर ट्रॉली, मृतक व घायल थाना क्षेत्र के ही कनकपुर झगरोली की रहने वाले.
[10/05, 16:50] +91 79060 56202: ब्रेकिंग
अयोध्या.
नृपेंद्र मिश्र राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे।
उन्होंने बताया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
राम मंदिर परिसर में राम मंदिर आंदोलन के शहीदों की स्मृति में “शहीद स्तंभ” बनाया जा रहा है।
नृपेंद्र मिश्र के अनुसार शहीद स्तंभ के 15 जून तक तैयार होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि 30 जून तक Larsen & Toubro और Tata Consultancy Services अपना कार्य पूर्ण कर वापस लौट जाएंगी।
मंदिर परिसर के रखरखाव के लिए एलएनटी की एक टीम स्थायी रूप से तैनात रहेगी।
सभी उप मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए चार किलोमीटर लंबी हाईटेक बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है, जिसे 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यालय और अत्याधुनिक म्यूजियम अभी निर्माणाधीन है, जिसमें 20 गैलरियां बनाई जा रही हैं।
म्यूजियम की एक विशेष गैलरी 7D तकनीक पर आधारित होगी, जहां श्रद्धालुओं को मंदिर भ्रमण जैसा अनुभव मिलेगा,
वहीं मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए फसाड लाइटिंग का कार्य भी जल्द शुरू होगा।
[10/05, 16:50] +91 79060 56202: *ब्रेकिंग:*
*अयोध्या के कुमारगंज में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप*
कुमारगंज में इलाज के बहाने किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। मेडिकल स्टोर संचालक पर अश्लील हरकत का आरोप लगा। नाराज महिलाओं और परिजनों ने स्टोर पर हंगामा कर आरोपी की पिटाई कर दी। मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। कुमारगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

More Stories
अयोध्या10मई26*“महिला आरक्षण का विरोध पड़ा भारी!” अवधेश प्रसाद के आवास पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज,
पूर्णिया बिहार 10 मई 26* रवींद्र सुर-ताल से झूमा पूर्णिया, भट्ठा दुर्गाबाड़ी में धूमधाम से मनी टैगोर जयंती