अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट।
अयोध्या10जनवरी25*समाजसेवी संस्थान की ओर से अयोध्या में हुआ कंबल का वितरण।
अयोध्या* समाज सेवी संस्थान अयोध्या धाम की ओर से राम मंदिर के प्रथम वार्षिक उत्सव पर आज हजारों गरीबों को अयोध्या में कंबल का वितरण किया गया। समाज सेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि हमारा संकल्प रहा की राम मंदिर का जब प्रथम उत्सव होगा तो हम 5000 हजार लोगों को कंबल का वितरण करेंगे।. इसी उद्देश्य से आज कंबल वितरण का श्री गणेश भगवान राम की नगरी अयोध्या से किया गया है। पूरे जनपद और प्रदेश में समाज सेवी संस्थान की ओर से 5000 कंबलों का वितरण किया जाएगा। कंबल वितरण का श्री गणेश अयोध्या धाम से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था का उपदेश है गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना। उन्होंने बताया कि 500 वर्षों के बाद राम मंदिर बना है, पूरी अयोध्या में हर्ष है, इसी उद्देश्य से गरीबों के, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से आज गरीबों को कंबल का वितरण किया गया है। पूरे प्रदेश , जनपद और अयोध्या जनपद में कंबल का वितरण संस्था की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर संस्थान के सोमाई निषाद सहित मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*
कानपुर18 अक्टूबर 26*फर्जी मुठभेड़ में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज