लखनऊ 18 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10:00 बजे की बड़ी खबरें*
*➡️ लखनऊ -* मायावती ने साफ किया अशोक सिद्धार्थ को पार्टी में वापस नहीं लेंगे, ऐसी खबरें अफवाह हैं। आकाश आनन्द के ससुर हैं अशोक सिद्धार्थ, उनको किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा।
*➡️ लखनऊ -* CM योगी ने दुर्गा पंडालों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। सभी CP, DM, SP को पंडालों में अग्नि सुरक्षा, एंट्री-एग्जिट पॉइंट, इमरजेंसी एग्जिट और विद्युत व्यवस्था की जांच के निर्देश, सभी अधिकारी फील्ड में रहें।
*➡️ मेरठ -* डिग्री कॉलेज में नकली ITC सिगरेट फैक्ट्री का मामला, कॉलेज मालिक को बचाने में थानेदार और SOG इंचार्ज पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप, सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार। DIG ने CO सरधना को जांच दी।
*➡️ ग्रेटर नोएडा -* एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का मामला, बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन पर केस दर्ज। मृतका के भाई की तहरीर पर संपत्ति हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप।
*➡️ लखनऊ -* मायावती ने भतीजे आकाश आनन्द की तारीफ की, कहा जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहे हैं। 28 अक्टूबर बुलंदशहर, 2 नवंबर सहारनपुर, 20 नवंबर अयोध्या, 22 नवंबर आगरा, 29 नवंबर कानपुर में जनसभाएं करेंगे।
*➡️ गोरखपुर -* CM योगी आज 4 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे, अष्टमी से दशहरे तक वहीं रहेंगे। आज महानिशा पूजा और कल कन्या पूजन करेंगे, विजयादशमी शोभायात्रा में शामिल होंगे।
*➡️ हरदोई -* संडीला में राज होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 जोड़े पकड़े गए, होटल मालिक समेत 5 पर केस।
*➡️ बरेली -* देवरनिया के खड़ारामनगर में एक रात में 5 घरों में चोरी, पुलिस पर FIR न लिखने का आरोप।
*➡️ नोएडा -* X पर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की भ्रामक सूचना पर 3 पर FIR, अभिषेक कुमार, प्रियंका कनाडे सहित 3 पर सेक्टर-39 में केस।
*➡️ मिर्जापुर -* हाईकोर्ट जज जय कृष्ण उपाध्याय के खैरा गांव स्थित घर में चोरी, SP मौके पर।
*➡️ हरदोई -* मिलावटी दूध के 7 नमूने फेल, पूनम डेयरी का लाइसेंस निलंबित, 38 हजार लीटर दूध बरामद।
*➡️ बरेली -* प्रेम नगर के स्कूल प्रबंधन पर छात्र के पिता को पीटने का आरोप।
*➡️ दिल्ली -* यमुना सफाई अभियान, CM रेखा गुप्ता ने ITO हाथी घाट पर सफाई में हिस्सा लिया।
*➡️ हरदोई -* मल्लावां में प्रेम प्रसंग में युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतारा।
*➡️ बरेली -* आंवला में दो गुटों की फायरिंग में राहगीर की हत्या, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार।
*➡️ कुशीनगर -* 840 ग्राम गांजे के साथ तस्कर बृजभान गिरफ्तार, लापरवाही पर दारोगा और सिपाही निलंबित।
*➡️ देहरादून -* उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 27 तारीख से शुरू होगा, राज्यपाल ने मंजूरी दी।
*➡️ उत्तरकाशी -* कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने 2005 से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया।
More Stories
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा में उठा प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली 18 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 18 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*