अब्दुल जब्बार
अयोध्या06जुलाई25*रूदौली में नलकूप विभाग का पर्यावरण संरक्षण अभियान की हुई शुरुआत
विधायक रामचंद्र यादव ने किया वृक्षारोपण का शुभारंभ
भेलसर(अयोध्या)रूदौली विधानसभा क्षेत्र में रविवार को नलकूप विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण की नई पहल शुरू की गई है। राजकीय नलकूप 7RSG ग्राम जरायलकला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने आम का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव का मुख्य अभियंता नलकूप पूर्व एसपी मौर्य, अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल अयोध्या पंकज वर्मा, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड बाराबंकी शशांक कुमार यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि नलकूप परिसर में पेड़ लगने से किसानों को सिंचाई के दौरान छाया मिलेगी। उन्होंने लोगों से एक-एक पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा का आग्रह किया। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से सबक लेते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘मां के नाम एक पेड़’अभियान के तहत सभी लोग एक-एक पेड़ जरूर लगाए और उन पेड़ों का संरक्षण भी करें तभी सही मायने में वृक्षारोपण अभियान सफल होगा।
अधीक्षण अभियंता पंकज वर्मा ने बताया कि रुदौली विधानसभा क्षेत्र में 116 राजकीय नलकूप चालू हैं। सभी नलकूप परिसरों में छायादार पौधे लगाए जाएंगे। पिछले तीन वर्षों में 10 नए नलकूपों का निर्माण किया गया है। इससे 500 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता बढ़ी है। इस सुविधा से 250 से अधिक किसान परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।
अधिशासी अभियंता शशांक कुमार यादव ने बताया कि मवई और रुदौली विकासखंड में 51 नलकूपों की नालियों और पाइपलाइन की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस कार्य से 600 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बहाल होगी। इससे क्षेत्र के सैकड़ों किसान परिवारों को मुफ्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय नलकूपों के संचालन हेतु आई०ओ०टी० (इंटरनेट आफ थिंग्स, AI) जैसी नवीन तकनीकों का प्रयोग प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत नवीन अत्याधुनिक तकनीक द्वारा राजकीय नलकूपों का संचालन कर नलकूप बंदी पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा एवं कृषकों को निर्बाध निशुल्क सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।
इस मौके पर मुख्य अभियंता नलकूप एसपी मौर्य,अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड बाराबंकी शशांक कुमार,अधीक्षण अभियंता आशीष विद्यार्थी, सहायक अभियंता अंकित शुक्ला, सहायक अभियंता साक्षी मौर्य, ग्राम प्रधान इश्तियाक अहमद,अजय कुमार सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा