ब्रेकिंग
अयोध्या04अप्रैल*7 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी मामले को लगातार मिल रहे तूल पर एसएसपी ने जारी किया बयान। एसएसपी शैलेश पाण्डेय ने कहा लखनऊ मेडिकल कालेज के चिकित्सकों के अनुसार मासूम बेटी के स्वास्थ्य मे लगातार मे हो रहा है सुधार। घटना मे शामिल अभियुक्त को बड़ी ही चुनौती के बाद किया गया था गिरफ्तार। अभियुक्त से जिला प्रशासन व पुलिस की कई राउंड की पूंछतांछ मे इस घटना मे पाए गए दोषी युवक को भेजा गया था जेल, एक अभियुक्त ही पाया गया दोषी। अभियुक्त द्वारा स्वीकार करने व सभी पहलुओं पर जांच करने के बाद ही भेजा गया था जेल। बेहद ही गंभीर प्रकरण होने के चलते अभी भी अन्य पहलुओं पर भी विवेचना है जारी। मजिस्ट्रेट के समक्ष होने वाले धारा 164 के बयान और साक्ष्य संकलन के आधार पर होगी और कार्रवाई। एसएसपी श्री पांडेय के अनुसार न्यायालय से सामंजस्य बैठाकर फास्ट ट्रेक कोर्ट के अंतर्गत अति शीघ्र दिलाई जाएगी कठोर सजा। होली से 1 दिन पूर्व 16 मार्च को राम नगरी में मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात के बाद लगातार कई राजनैतिक व गैर राजनीतिक संगठन के लोगों ने पीड़ित परिवार के समर्थन में उठाई थी आवाज।
More Stories
हरिद्वार 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार में गरजी पहाड़ी महासभा: धरने पर बैठे लोग,
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या: