अब्दुल जब्बार
अयोध्या04अप्रैल24*न्यायिक कार्य से बहिष्कार के प्रस्ताव के बाद पुकार होने पर भड़के अधिवक्ता,जम कर हुई नारेबाजी
भेलसर(अयोध्या)अधिवक्ताओं की समस्याओ का समाधान न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायालय पर जमकर हंगामा काटा।विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में अधिवक्ता राधेश्याम की पट्टे की भूमि पर निर्माण में किया जा रहे अवरोध,बाबा बाजार में अधिवक्ता रमेश सिंह की बैनामा भूमि पर नयाब तहसीलदार रुदौली के रोकने के बाद अवैध रूप से दुकान संचालित किए जाने,अधिवक्ता अलगू प्रसाद के भूमि की पैमाइश किए जाने व अधिवक्ता गुंजीत कुमार का रास्ता खुलवाने का मामला उठा। अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान न होने को लेकर नाराजगी जताई गई और समस्या का समाधान होने तक बहिष्कार करने का प्रस्ताव एसडीएम न्यायालय पर भेजा गया।इस दौरान उच्च न्यायालय की पत्रावलियों में सुनवाई करने के उप जिलाधिकारी के निर्णय की जानकारी पेशकार से मिलने पर अधिवक्ता भड़क गए।सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता उपजिलाधिकारी न्यायालय में पहुंचे।महामंत्री संतोष पांडे ने अधिवक्ताओं के समस्याओं पर तहसील और पुलिस प्रशासन पर लीपा पोती करने का आरोप लगाते हुए न्यायिक कार्य में सहयोग करने पर असमर्थता जताते हुए नारेबाजी करने लगे।अधिवक्ताओं ने इसके बाद तहसील परिसर में भी जुलूस निकाल कर नारेबाजी की।सभागार में आम सदन की बैठक में सर्वसम्मत से अधिवक्ताओं की समस्या का समाधान न होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया।बार अध्यक्ष हरि नरायण यादव ने बताया अधिवक्ता राधेश्याम,रमेश सिंह, अलगू प्रसाद और गुंजित कुमार के प्रकरण का समाधान सोमवार तक करने की समय सीमा तहसील प्रशासन दी गई है।बताया कि उप जिलाधिकारी ने वार्ता के लिए बुलाया था। अधिवक्ताओं की समस्या के समाधान होने के बाद ही अधिवक्ता न्यायिक कार्यो में सहयोग करेंगे। इस मौके पर राम भोला तिवारी,अब्दुल हई खान,रमेश तिवारी, प्रमोद द्विवेदी,कुलभूषण यादव,मो0 फहीम खान,विनोद कुमार लोधी,साहब शरण वर्मा,गया शंकर कश्यप,गोरखनाथ तिवारी,रमेश शुक्ला,धर्मेंद्र द्विवेदी,कमरुद्दीन अहमद,रियाज अंसारी,दरवेश खान संतोष श्रीवास्तव,जीत बहादुर यादव अरविंद शुक्ला,इम्तिराज आज़म आदि मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने बताया कि उच्च न्यायालय के प्रतिदिन सुनवाई के निर्देश की पत्रावली के सुनवाई के लिए न्यायालय पर गई थी अधिवक्ताओं के कार्य में सहयोग न करने की वजह से न्यायिक कार्य नहीं हो सका है। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल से अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता की गई है राजस्व पुलिस टीम के साथ समस्या का समाधान कराया जाएगा।

More Stories
भोपाल2अगस्त26*CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान | 10,000 शिक्षकों की होगी भर्ती, सांदीपनि विद्यालय बने मॉडल स्कूल
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।