कौशाम्बी04अप्रैल24*शिक्षा समाज की दिशा और दशा बदल देता है –कृष्ण कुमार*
*”जनपद कौशाम्बी स्थापना दिवस पर छोटे बच्चों को वितरण किया पुस्तक”*
*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी*। सक्षम युवा विकास फाउंडेशन कौशाम्बी के तत्वाधान में विजिया चौराहा स्थित ब्राइट लाइफ कोचिंग सेंटर में लार्निग पुस्तक का वितरण किया गया पुस्तक वितरण में मुख्य अतिथि कोसम इनाम हल्का लेखपाल कमलेश कुमार ने बच्चों से कहा की कौशाम्बी जनपद 4 अप्रैल 1997 को प्रयागराज से कटकर नया जनपद की स्थापना किया गया था इसी उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम रखा गया है।सक्षम युवा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि जनपद बनने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा जनपद था और जिससे शिक्षा क्षेत्र में इस प्रकार से सहयोग देने से संस्थान हमेशा कदम से कदम मिला कर सहयोग प्रदान करता रहेगा कोचिंग के संचालक दिनेश कुमार ने संस्थान के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया ।इस कार्यक्रम में सक्षम युवा विकास फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कौशिक अग्रहरि,उपाध्यक्ष रोहित मिश्र, आईटी सुधीर कुमार सिंह,इंद्र लाल सरोज, विकास अग्रहरि,शिव दयाल प्रजापति,मंत्री कलीम हसन सहित फाउंडेशन के लोग मौजूद रहे।

More Stories
बुलन्दशहर१ जुलाई 26* औरंगाबाद मेंन बाजार में नगर पंचायत की लापरवाही के चलते ही दुकानो में भरा बारिश का पानी लोग परेशान
हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने
हमीरपुर १ जुलाई २६ * भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने वर्तमान की कुत्सित मानसिकता ने समाज को दो धड़ों में बाँट दिया है।