अब्दुल जब्बार
अयोध्या02मार्च24*विधायक ने उचितदर दुकान का किया लोकार्पण
एक छत के नीचे मिलेंगी जरुरत की 35 वस्तुए ** रामचंद्र यादव
भेलसर(अयोध्या)एक छत के नीचे राशन सहित रोजमर्रा की 35 प्रकार की वस्तुओ की खरीद जरुरतमंद लोग अब अपनें ग्राम की उचित दर की दुकान पर कर सकेंगे जिससे समय और पैसा की बचत होंगी और गरीबो की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।यह बातें रुदौली विधायक राम चंद्र यादव नें शनिवार को नगरा ग्राम पंचायत में उचितदर दुकान का लोकार्पण कर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।
विधायक नें नगरा ग्राम के कोटेदार रामफेर रावत और नूरपुर के कोटेदार जुग्गीलाल वर्मा को नवनिर्मित भवन की चाबी भेट की।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव,विनोद कुमार मौर्या,ग्राम प्रधान नगरा राजेंद्र यादव,सुजीत सिंह,नन्हा वर्मा ग्राम प्रधान पटरंगा,बबलू वर्मा,कोटेदार मनोज यादव,पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी सहित भारी तादात में ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश