महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
फाइनल में शिवम् बने मेन ऑफ दा मैच और अखिल को सीरीज का पुरस्कार
अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने विजेता को ट्राफी 51हजार उपविजेता को 21हजार ट्रॉफी दी
फोटो परिचय ,,,, विजेता टीम जीत का जश्न मनाती और मुख्य अतिथि से ट्रॉफी लेते विजेता , उपविजेता टीम कप्तान
अजय कुमार विश्वकर्मा यूपीआजतक
महोबा। खरेला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में फतेहपुर ने घाटमपुर को हरा कर विजेता का खिताब हासिल कर लिया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने विजेता को 51हजार रुपए ट्राफी और उपविजेता टीम को 21हजार रुपए नकद ट्राफी देकर सम्मानित किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
काशी प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे नौ दिवसीय प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन घाटमपुर और फतेहपुर टीम के बीच शानदार फाइनल मुकाबला खेला गया।
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने फीता काटने के बाद खिलाड़ियों से परिचय लेकर शुरू कराया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए घाटमपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में आल आउट होकर 118रन बना पाई। जवाब में उतरी फतेहपुर टीम के शुरुवात ओपनरों ने अच्छी करते हुए 45 रनो पर पहला बाइक खोया । इसके एक छोर पर जमे शिवम् दीक्षित ने शानदार बल्लेबाजी कर 38गेंदों में 55रन बनाए।
13ओवर में 4विकेट खोकर फतेहपुर टीम ने 123रन बना कर फाइनल मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि ने विजेता उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीरीज का पुरस्कार अखिल द्विवेदी बांदा को दिया गया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता आयोजनकर्ता टीम की व्यवस्था को सराहते हुए कहा कि युवा शक्ति खेल की ताकत से देश विदेश तक नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने युवा प्रतिभाओं के निखार के लिए महत्वपूर्ण ऐसे आयोजनों में हमेशा सहयोग का भरोसा भी दिया।
संपन्न हुई प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मैदान पर आकर्षण का केंद्र थी चियर्स गर्ल्स ने हर चौक छक्का पर नृत्य को खूब सराहा गया। नाना उत्तम सिंह ,शिक्षक उमाशंकर ब्यास , कमिश्नरी एडवोकेट गयाप्रसाद कुशवाहा , बृजगोपाल सिंह ,स्कोरर लखन प्रजापति,कमेंटेटर रानू तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, कुलदीप सचान, अंपायर दीप सिंह , शिवम् सिंह दीनू द्विवेदी , व्यापारी ईश्वर दयाल सोनी, शानू सिंह आदि के अलावा बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।

More Stories
रोहतास 17 अप्रैल 26*पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक द्वारा व्यापक निरीक्षण डीडीयू से डगमगपुर तक चल निरीक्षण यान से लिया मार्ग का जायजा*
मथुरा 17 अप्रैल 26* -मिशन शक्ति फेज 5.0 ( द्वितीय चरण) *
मथुरा 17 अप्रैल 26*सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त*