महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
स्व बाबू रामेश्वर सिंह की 50वी पुण्य स्मृति में हुआ कार्यक्रम
फोटो,,,,, कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह और मौजूद जनता
अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक
महोबा। खरेला में पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने स्वर्गीय बाबू रामेश्वर सिंह की पुण्य स्मृति के अवसर पर बुंदेलखंड की बदहाल व्यवस्था पर चिता व्यक्त कर सत्ता सरकार पर निशाना साधा। कहा कि तीस साल के राजनेतिक सफर में सबसे ज्यादा बदतर व्यवस्था नहीं देखी। निरंकुश अफसर शाही ने बुंदेलखंड को बदली में खड़ा कर दिया है। किसानों को फसल के लिए पानी से खाद बीज और नौजवानों को नौकरी रोजी रोजगार से और युवाओं को शिक्षा से वंचित कर रही है।
नगर खरेला के बाबू रामेश्वर सिंह इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित उनकी 50वीं पुण्य स्मृति पर नगर और आसपास तीन सैकड़ा से अधिक समाजसेवी ,व्यापारी और युवा वर्ग पहुंचा। बुंदेखंड की राजनीति की तीन दशक तक धुरी रहे प्रदेश के पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने स्व बाबू रामेश्वर सिंह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित सभा में पूर्व मंत्री ने कहा कि आज किसान ,व्यापारी, नौजवानों को संघर्ष करना पड़ रहा है। अफसरशाही बेलगाम है और सत्ता के साए में बुंदेलखंड को तबाही की ओर ले जा रहे हैं। किसान बीमा जैसे बड़े बड़े घोटाले सामने आ रहे है। गांव से शहर तक में जनता भेदभाव की राजनीति के चलते परेशान है। उन्होंने संगठित होकर हक के लिए राजनीतिक चेतना जगाते फिर से कदम से कदम मिलाने का आवाहन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू गुप्ता, डॉ वीरेंद्र मिश्रा ,भीखम तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, शिक्षक बृजगोपाल सिंह, निरपत राजपूत, सुरेश सिंह, राजेंद्र सिंह , अजय सिंह, वासुदेव बाजपेई , सहित कई गढ़मान्य मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णियां बिहार 17 अप्रैल 26 PK का सम्राट चौधरी पर Front Attack : ‘डिग्री Fake, जन्म की तारीख तक पता नहीं…
मथुरा 17 अप्रैल 26* -मिशन शक्ति फेज 5.0 ( द्वितीय चरण) *
पूर्णिया बिहार 17 अप्रैल 2026 *पूर्णिया पुलिस केंद्र में Police Sabha: SP स्वीटी सहरावत ने सुनी नवनियुक्त सिपाहियों की समस्या,