April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर02मार्च24*कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर एवम थाना गंगौह प्रभारी नावेन्द्र सिंह सिरोही की 4 जिलाबदर अपराधियों बडी कार्रवाई*

सहारनपुर02मार्च24*कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर एवम थाना गंगौह प्रभारी नावेन्द्र सिंह सिरोही की 4 जिलाबदर अपराधियों बडी कार्रवाई*

सहारनपुर02मार्च24*कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर एवम थाना गंगौह प्रभारी नावेन्द्र सिंह सिरोही की 4 जिलाबदर अपराधियों बडी कार्रवाई*

*➡️कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी हैदर,कामिल एवम राशिद व थाना गंगौह क्षेत्र निवासी सौरभ उर्फ जोनी पर पुलिस टीमो की यूपी गुंडा एक्ट में हुई बडी कार्रवाई*

*➡️अपर जिला मैजिस्ट्रेट-वित्त एवम राजस्व के दिशा निर्देश पर कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीमो द्वारा 3 गैंग लीडरो के घर नोटिस चस्पा कर ढोल नगाड़े बजाकर कराई मुनादी*

*➡️थाना गंगौह प्रभारी नावेन्द्र सिंह सिरोही ने स्वम अपनी पुलिस टीम के साथ कुख्यात बदमाश सौरभ के घर नोटिस चस्पा कर,की मुनादी*

*➡️जिलाबदर अभियुक्तों को पनाह देने वालो पर भी होगी कड़ी कार्रवाई,सभी अभियुक्तों को सहारनपुर जनपद की सीमा से बाहर छोड़ा गया*

*सहारनपुर*/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मध्यनजर कानून एवम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाबदर बदमाशों पर बड़े स्तर पर जिला बदर की जबरदस्त कार्रवाई की जा रही है।आज कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीमों *उपनिरीक्षक रविन्द्र धामा एवम कंवरपाल सिंह* ने अपनी अपनी बडी पुलिस टीमो के साथ माननीय अपर जिला मैजिस्ट्रेट-वित्त एव राजस्व के दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करते हुए यूपी गुंडा एक्ट मे 6 माह के लिए जिला बदर किए गए अभियुक्त हैदर पुत्र अब्दुल हमीद निवासी जाफर नवाज,राशिद पुत्र युनूस व कामिल पुत्र मंजूर अहमद दोनों ही निवासी नूर बस्ती के घर पहुंचकर पहले तो नोटिस चस्पा किया उसके बाद ढोल नगाड़े बजाकर मुनादी कर सख्त हिदायत दी गई,कि यदी कोई भी सख्श‌ इन जिला बदर तीनो अपराधियों को पनाह देगा,तो होगी सख्त कार्रवाई,और यदी यह तीनों अपराधी शहर में कहीं भी किसी को भी नजर आये,तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।उसके बाद पुलिस टीमों द्वारा सभी मौहल्ला वासियों एवम रिस्तदारो को भी सख्त हिदायत दी गई,कि जिलाबदर अभियुक्त हैदर,कामिल तथा राशिद को पनाह देने वालों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई।तीऩो अभियुक्तों को सहारनपुर जनपद की सीमा से बाहर छोड़ा गया।

*👉थाना गंगौह क्षेत्र निवासी बदमाश सौरभ उर्फ जोनी भी हुआ जिलाबदर*

जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद अपर जिला मैजिस्ट्रेट-वित्त एवम राजस्व द्वारा कुख्यात बदमाश सौरभ उर्फ जोनी पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम ततारपुर थाना गंगौह को यूपी गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर किया गया।अपर जिला मैजिस्ट्रेट-वित्त एवम राजस्व के दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करते हुए थाना गंगौह प्रभारी नावेन्द्र सिंह सिरोही ने अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक अशोक सिंह,बृजलाल,हेड कांस्टेबल शेखर चौहान‌ व
प्रवीण तोमर के साथ जिलाबदर बदमाश सौरभ के गांव ततारपुर पहुंचकर नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कर,दी सख्त हिदायत,कि अभियुक्त सौरभ को पनाह देने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।आपको बता दे,कि अभियुक्त सौरभ उर्फ जोनी को जनपद सहारनपुर की सीमा से बाहर छोड़ा गया।

Taza Khabar