अयोध्या १६ मार्च २६ * सीएचसी रुदौली में चिकित्सकीय टीम की बड़ी सफलता
जटिल स्थिति में कराया सुरक्षित नॉर्मल प्रसव
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुदौली अधीक्षक का एक और गुड वर्क
भेलसर(अयोध्या)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली में चिकित्सकीय टीम ने एक जटिल मामले में सफलतापूर्वक नॉर्मल प्रसव कराकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर एक और गुड वर्क अपने नाम कर लिया है। सीएचसी की अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी और स्टाफ नर्स प्रवीन बानो की तत्परता और कुशलता से प्रसूता अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट आई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पारा पहाड़पुर निवासी पत्रकार अर्जुन भट्ट की पत्नी के गर्भ में सात माह का बच्चा समाप्त हो जाने के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई थी।कई निजी अस्पतालों में ऑपरेशन की सलाह दी गई। ऐसे में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लाया गया, जहां अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी के मार्गदर्शन में चिकित्सकीय टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया।प्रसूता के परिजनों द्वारा बताया गया कि प्रसूता का पहला प्रसव हिंद अस्पताल, सफेदाबाद में सीजर ऑपरेशन से हुआ था। इस बार भी परिजनों ने सीजर कराने की बात कही, लेकिन डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने धैर्य रखने की सलाह देते हुए नॉर्मल प्रसव कराने का भरोसा दिलाया।
डॉक्टर के अनुभव और चिकित्सकीय टीम की मेहनत से अंततः सुरक्षित और सफल नॉर्मल प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद प्रसूता की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें स्वस्थ अवस्था में घर भेज दिया गया।
पत्रकार अर्जुन भट्ट ने इस सफलता के लिए सीएचसी रुदौली की अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी, स्टाफ नर्स प्रवीन बानो और पूरी चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया है।इस तरह सी एच सी अधीक्षक ने अपने नाम एक और गुड वर्क दर्ज क

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*