अयोध्या १० दिसंबर २५ * भाकियू की मासिक बैठक में किसानों की छुट्टा जानवरों, चकमार्ग, सफाई व जलनिकासी की मुद्दों की मांग
भेलसर()भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक मवई ब्लॉक व रूदौली परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडेय ने की तथा संचालन जिला सचिव भोला सिंह टाइगर ने किया।इस दौरान ब्लॉक मवई अध्यक्ष राजकुमार,तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डे, विजय बहादुर यादव सहित यूनियन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और चार प्रमुख बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए। किसानों की मांगों को लेकर मांग पत्र बीडीओ रुदौली अमित त्रिपाठी व मवई बीडीओ भावना यादव को सौंपा गया।
बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे छुट्टा जानवरों से किसानो की फसलों की तबाही पर चिंता, कई गांव में चकमार्ग की समस्या,नेवरा गांव सहित सहित अन्य गांवो में नाली की सफाई की समस्या,ग्राम पंचायत बसौढ़ी जबरवापुर में रामप्रकाश के घर का पानी निकासी बहाल की समस्या।
किसानों ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते छुट्टा जानवरों ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। रात–दिन खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि छुट्टा जानवरों को तुरंत पकड़वाकर गौशालाओं में भेजा जाए ताकि किसानों की फसलें बच सकें।
जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडेय और जिला सचिव भोला सिंह टाइगर ने कहा कि “किसान परेशान है और उसकी समस्याओं का समाधान सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी है। छुट्टा जानवरों से लेकर सफाई और चकमार्ग तक हर मुद्दा किसानों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन कड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
भाकियू की मासिक बैठक में किसानों की छुट्टा जानवरों, चकमार्ग, सफाई व जलनिकासी की मुद्दों की मांग

More Stories
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*
बांदा19अप्रैल26*में सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश्वर प्रसाद प्रभारी का निधन, समाज में शोक की लहर*