अयोध्या 9नवम्बर25*अयोध्या में हुआ इतिहास का पहला ‘महिला संवाद’ जिसमें एक भी महिला शामिल नहीं थी!*
कार्यक्रम था “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का,
पर *महिलाएं खुद ही आत्मनिर्भर होकर कार्यक्रम से गायब हो गईं!*
प्रदेश सरकार की *महिला कल्याण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला जी ने
करीब 50–60 लोगों से संवाद किया* जिनमें ज़्यादातर थे—
*पार्टी के नेता, पदाधिकारी और सेल्फी विशेषज्ञ*
फोटो देखिए, *पूरा कार्यक्रम पुरुषों के हवाले…* और विभाग का नाम फिर भी *महिला कल्याण*
फिर भी कल अखबारों में छपेगा
मंत्री ने महिलाओं से संवाद किया, *आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम।*
यही है नया *आत्मनिर्भर भारत मॉडल* — जहाँ *प्रेस नोट खुद लिखते हैं, फोटो खुद खिंचते हैं,
और महिलाएं खुद को ग़ैरहाज़िर साबित कर देती हैं!*
*वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह का सवाल चुभता है..*
“भाजपा से जुड़ी अयोध्या की महिलाएं प्रबुद्ध नहीं हैं क्या?”
लगता है अब “महिला कल्याण विभाग” पुरुषों के भरोसे सुरक्षित हाथों में है.!
#अयोध्या #महिलाकल्याण

More Stories
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना
लखीमपुर खीरी1 मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें