June 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 25 जून26 आपातकाल के 51 साल भाजपा ने मनाया 'संविधान हत्या दिवस',

पूर्णिया बिहार 25 जून26 आपातकाल के 51 साल भाजपा ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’,

पूर्णिया बिहार 25 जून26 आपातकाल के 51 साल भाजपा ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’, पूर्णिया में गूंजा लोकतंत्र बचाओ का संकल्प

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

*पूर्णियां बिहार‌ /* आपातकाल की 51वीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को टाउन हॉल, गिरिजा चौक में ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम आयोजित कर 25 जून 1975 के काले दिन को याद किया। पार्टी नेताओं ने आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर सबसे बड़ा हमला बताया।

*’सत्ता के लिए कुचली गई थी संविधान की आत्मा’:* मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कुर्सी बचाने के लिए संविधान की मूल भावना को पैरों तले रौंद दिया था। हजारों विपक्षी नेताओं को जेलों में डाल दिया गया और अखबारों की कलम तोड़ दी गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के खून-पसीने और बलिदान से ही देश में दोबारा लोकतंत्र की सांसें लौटीं।

*जनता रहे सजग, तभी बचेगा लोकतंत्र:* कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आपातकाल सिर्फ विरोधियों को दबाने का दौर नहीं था, यह संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा वार था। भाजपा लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को कभी नहीं भूलेगी। प्रदेश महामंत्री राजेश झा ‘राजू’ ने कहा कि आपातकाल चेतावनी है कि लोकतंत्र बचाने के लिए जनता को हर पल जागना होगा।

*नई पीढ़ी को बताना जरूरी:* विधायक विजय खेमका ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र और संविधान ही भारत की असली ताकत है। आज की पीढ़ी को आपातकाल का सच जानना जरूरी है ताकि फिर कोई तानाशाही सिर न उठा सके। नवनिर्वाचित एमएलसी अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि सेनानियों के त्याग से ही आज लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं।

*ये गणमान्य रहे उपस्थित:* मंच संचालन जिला मंत्री सचिन राय ने किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग सदस्य स्वदेश यादव, भानु राय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, कटिहार जिलाध्यक्ष मनोज राय, रामनारायण मेहता समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।