अयोध्या 8 jun 2026*में अनिल टेलर्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
फोटो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के मातगढ़ तिराहा के निकट स्थित अनिल टेलर्स की दुकान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग जाने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी सिलाई मशीनें, इंटरलॉकिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा ग्राहकों के सिलाई के लिए दिए गए कपड़े जलकर राख हो गए। घटना में लगभग 4 से 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दुकान संचालक कन्हैयालाल पुत्र राम गरीब, निवासी कंधरपुर, ऋणमोचन घाट, अयोध्या हैं। उनकी दुकान मातगढ़ तिराहा के पास अनिल टेलर्स के नाम से संचालित होती है। यह घटना रविवार देर रात करीब 1:30 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर कन्हैयालाल मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान धू-धू कर जल रही थी। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तथा श्रीराम जन्मभूमि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
पीड़ित दुकानदार कन्हैयालाल ने बताया कि आग की घटना में दो इलेक्ट्रिक मशीनें, तीन सामान्य सिलाई मशीनें, इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा बड़ी मात्रा में ग्राहकों के कपड़े जल गए। इस हादसे से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच कराने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित दुकानदार को राहत दिलाने की मांग की है।
समाजसेवी श्याम जी ने शासन-प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि कन्हैयालाल अत्यंत गरीब परिवार से हैं और इस अग्निकांड में उनका भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने पीड़ित दुकानदार को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने की मांग की है।

More Stories
सुल्तानपुर26जुलाई26*डीएम इंद्रजीत सिंह की संवेदनशील पहल: स्वयं राजस्वकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे,
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई 26 *बुलेट पर DM अंशुल-SSP डॉ. शौर्य, अवाम में फख्र*बिहार बंद में पूर्णिया शांत
नई दिल्ली26जुलाई26*आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है सवाल ?*