अयोध्या 29/11/25*चाणक्य परिषद ने दिया ज्ञापन ,
दोषी अधिकारी पर कार्यवाही करने की मांग प्रधानमंत्री से दोहराई
अयोध्या*आईएएस संतोष वर्मा इंदौर मध्य प्रदेश ने ब्राह्मण कन्याओं पर अभद्र टिप्पणी की है।जिससे पूरे देश की कन्याओं का अपमान हुआ है। जिसको किसी भी कीमत पर ब्राह्मण सहित हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा । ऐसे गैर जिम्मेदार और आपराधिक कृत्य करने वाले अधिकारी के विरोध में जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया। यदि आगामी 6 दिसंबर तक सरकार ने कार्यवाही नही किया तो आगामी 8 दिसम्वर को मध्य प्रदेश जाकर अपने स्तर से उपरोक्त बिगड़े अधिकारी को उसकी जीभ काट कर सबक सिखाएंगे उसकी समस्त जिम्मेदारी मध्य प्रदेश सरकार की होगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी के नेतृत्व मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट को ज्ञापन दिया । इस अवसर पर विक्रमजीत तिवारी जिला संगठन मंत्री उमाशंकर तिवारी जिला कोषाध्यक्ष पूर्व प्रधान जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी शिव बहादुर दुबे कौशल किशोर मिश्र शिवाकांत तिवारी देवेंद्र पांडे सुमन दुबे दुख हरण शुक्ल गीता मिश्रा गुडिया तिवारी कंचन तिवारी राजकुमार तिवारी सरल दिनेश पांडे बृजेश पांडे उमाशंकर शर्मा अंबिका प्रसाद तिवारी हौसला प्रसाद शुक्ल पंडित शिव प्रताप शुक्ल रामचरित्र पांडे विपिन शंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन*
वाराणसी 19 अप्रैल 26*” भारत के सुख समृद्धि की कामना से नमामि गंगे ने उतारी बिंदु माधव की आरती “
मथुरा 19 अप्रैल 26*“MISSION SHAKTI”**फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*