रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*
*राष्ट्रपति से सम्मान पाकर बुधवार को गृह जिले पहुंचे वीर सपूत | रीवा रेलवे स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, सांसद जनार्दन मिश्रा ने किया अभिनंदन*
रीवा। जम्मू-कश्मीर में तीन गोलियां लगने के बावजूद लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को ढेर करने वाले रीवा के वीर सपूत CRPF जवान संजय तिवारी का बुधवार को गृह जिले में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित होने के बाद जैसे ही संजय रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचे, हजारों लोगों की भीड़ ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
*स्टेशन पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब*
स्थानीय सांसद जनार्दन मिश्रा समेत क्षेत्र के लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से जवान का स्वागत किया। पूरा रेलवे स्टेशन परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर वीर सपूत का जोश बढ़ाया।
*कौन हैं संजय तिवारी*
रीवा जिले की सिरमौर तहसील के डेलही गांव निवासी संजय तिवारी CRPF में तैनात हैं। वे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अग्रिम हमला दल का हिस्सा थे।
*तीन गोलियां, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा*
मुठभेड़ में आतंकियों की ताबड़तोड़ फायरिंग में उनकी बांह, घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में तीन गोलियां लगी थीं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद संजय ने न तो पोजीशन छोड़ी और न हौसला खोया। उन्होंने डटकर जवाबी कार्रवाई करते हुए लश्कर के आतंकी को मार गिराया।
*’देश की सुरक्षा जान से बढ़कर’*
अपनी वीरता पर संजय तिवारी ने कहा कि उनके लिए देश की सुरक्षा जान से बढ़कर है। यह सर्वोच्च सम्मान उन्हें अदम्य साहस और अद्वितीय वीरता के लिए दिया गया है।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
नई दिल्ली: पीओके में बड़ा हादसा, पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, 21 जवानों की मौत_*