अबोहर27जुलाई26*सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुनील कुमार उर्फ रिंकू ने नगर निगम के मेयर से कच्चे सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी करने की मांग की
अबोहर, 27 जुलाई (शर्मा/सोनू): अबोहर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुनील कुमार उर्फ रिंकू ने नगर निगम के मेयर पूजा वधवा व डिप्टी मेयर धर्मवीर मलकट से मुलाकात कर निगम में कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों का लंबित वेतन शीघ्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। सुनील कुमार उर्फ रिंकू ने कहा कि सफाई कर्मचारी हर मौसम में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हैं। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए उनके वेतन में किसी भी प्रकार की देरी उचित नहीं है। उन्होंने मेयर से आग्रह किया कि कच्चे कर्मचारियों के लंबित वेतन को प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जाए ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन मिलना प्रत्येक कर्मचारी का अधिकार है। यदि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो यूनियन आगामी रणनीति तय करने के लिए बैठक करेगी। इस मौके पर पार्षद डॉ. मुकेश, हरिंद्र सिंह बेदी, नरेश वधवा, रामा आदि मौजूद थे।
नगर निगम के मेयर पूजा वधवा व डिप्टी मेयर धर्मवीर मलकट ने यूनियन की मांग को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कच्चे सफाई कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द जारी करवाने का प्रयास किया जाएगा।
फोटो:2, नगर निगम मेयर से मुलाकात करते सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी

More Stories
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!
कानपुर27जुलाई26*चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजा रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत का मामला