अबोहर पंजाब27जुलाई26*साढ़े चार किलो पोस्त व ड्रग मनी सहित पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 27 जुलाई (शर्मा/सोनू): रेलवे पुलिस ने साढ़े चार किलो पोस्त व ड्रग मनी सहित पकड़े गए आरोपियों गुरप्रीत सिंह उर्फ मंगा पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी गांव बवाणियां (जिला श्री मुक्तसर साहिब)व प्रीतपाल सिंह उर्फ पितू पुत्र परमिंदर सिंह, निवासी गांव 25 एनपी, थाना रायसिंहनगर (जिला श्रीगंगानगर, राजस्थान) को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि जीआरपी पुलिस ने रेलवे माल गोदाम के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.5 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त और 7 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। दोनों आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ मंगा पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी गांव बवाणियां (जिला श्री मुक्तसर साहिब)व प्रीतपाल सिंह उर्फ पितू पुत्र परमिंदर सिंह, निवासी गांव 25 एनपी, थाना रायसिंहनगर (जिला श्रीगंगानगर, राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले रेलवे में अटेंडेंट के रूप में काम कर चुके हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:5, पुलिस पार्टी आरोपियों को ले जाते हुए।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*