अबोहर पंजाब27जुलाई26*इंदिरा नगरी में नशों के खिलाफ पुलिस का चैकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों से की गई पूछताछ
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान
अबोहर, 27 जुलाई (शर्मा/सोनू): पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना के एएसआई अमनदीप सिंह, सदर थाना के एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह, एएसआईओमप्रकाश व अन्य पुलिस टीम ने इंदिरा नगरी क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने इलाके में पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी तथा कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से भी बातचीत कर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदिरा नगरी क्षेत्र में भी विशेष चैकिंग की गई, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे और कानून व्यवस्था भंग करने वालों तथा नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
फोटो:6, इंदिरा नगरी में चैकिंग करती पुलिस।
—

More Stories
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!
कानपुर27जुलाई26*चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजा रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत का मामला