अनूपपुर22मई24*आबकारी विभाग द्वारा जप्त की गई 10हजार 500 रुपये मूल्य की अवैध मदिरा*
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)22 मई जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पिपरिया में सुखलाल पटेल के मकान एवं दुकान की सघन तलाशी लेकर आरोपी के कब्जे से 9 बोतल बीयर एवं 11 पाव केन बीयर बरामद की गई है।
इसके अलावा थाना जैतहरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गौरेला में श्रीलाल मौर्य की दुकान एवं मकान की तलाशी लेने पर 48 पाव देशी मसाला मदिरा एवं 16 पाव विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की बरामद की गई है।
कार्यवाही के दौरान कुल 22.87 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा बरामद कर आरोपियो के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) ‘क’ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 10500/- रुपये हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक कृष्णकांत उईके, आदि आबकारी के कर्मचारी गढ़ उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 *मरंगा में महिला लाश कांड का 24 घंटे में खुलासा, SP के एक्शन से हिला अपराधियों का नेटवर्क*
कानपुर नगर 10 सितंबर 26**Fake कॉल से 73 वर्षीय बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, घंटों ठग ने किया हाउस अरेस्ट*
मथुरा 9 सितंबर 2026* घरेलू कनेक्शन पर 6 किलोवाट का लोड, बिजली विभाग मे अंधेर नगरी