अनूपपुर 29 अगस्त 24*छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी प्राचार्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर दी जानकारी।
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) यूपीआजतक
29 अगस्त/ दिनांक 26.08.2024 को पीडिता ने प्रभारी प्राचार्य खमरौध उदय नारायण सिंह बघेल के द्वारा पीडिता को 12वी कक्षा की ओपन से फार्म भरवाने के लिये उसे अपनी गाडी में ले जाकर, रात में विद्यालय में रोककर उससे जबरदस्ती शराब पिलाकर, गलतकाम (बलात्कार) करने रिपोर्ट पर, थाना करनपठार के अपराध क्रमांक 148/2024 धारा 64(2) (बी) बी.एस.एस. एवं 3 (2)5 एस.सी./एस.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का होने से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल के द्वारा तत्काल ही 30 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर के द्वारा तत्काल ही स्पेशल टीम गठित कर आरोपी की पता तलास हेतु रवाना किया गया। जिसमें आज ‘दिनांक 29.08.2024 को आरोपी प्राचार्य उदय नारायण सिंह बघेल पिता स्व. शंकर सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी एम.पी.ई.बी. कॉलोनी शहडोल जिला शहडोल हाल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमरौध को गिरफ्तार किया जाकर, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में एस.डी.ओ.पी. पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी, थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह, थाना प्रभारी करनपठार उप निरीक्षक अजय कुमार टेकाम, चौकी प्रभारी सरई उप निरीक्षक पी.एस. बघेल, सउनि मुनीन्द्र गवले, सउनि कमलकिशोर चन्द्रोल, प्र.आर. विजय द्विवेदी, प्र.आर. कृष्ण कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक शिव शंकर प्रजापति, प्रधान चालक प्रधान आरक्षक अजय कुमार मरावी, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार तिवारी, आरक्षक दिलीप सिंह, महिला आरक्षक प्रिया चौरे, आरक्षक चालक विक्रम सिंह एवं सायबर सेल प्रभारी राजेन्द्र कुमार अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा, की विशेष भूमिका रही।
विदित हो पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने पत्रकारों के सवाल किया इनाम की राशि किसी प्राप्त होगी, तो उन्होंने यह बताया है कि पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन अनुराग शर्मा द्वारा घोषित₹30000 इनाम की राशि टीम को दी जाएगी।

More Stories
लखनऊ30अप्रैल26*यूपी का बदला का मौसम,आंधी-बारिश से खुशनुमा हुई सुबह,
देहरादून30अप्रैल26*धामी सरकार मजदूरों को धोखा दे रही है यह बात ऐक्टू राज्य महामंत्री कॉमरेड के के बोरा ने आज कही
नैनीताल30अप्रैल26*दिनदहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी,