October 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 2 अक्टूबर 26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर NSS का विशेष आयोजन:

पूर्णिया बिहार 2 अक्टूबर 26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर NSS का विशेष आयोजन:

पूर्णिया बिहार 2 अक्टूबर 26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर NSS का विशेष आयोजन: मूर्तियों पर माल्यार्पण कर दिया स्वच्छता का संदेश*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पुणे डिविजन बिहार

*कुलपति के मार्गदर्शन में हुआ कार्यक्रम*

पूर्णिया बिहार / पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा 2 अक्टूबर 2026 को गांधी- शास्त्री जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह तथा कुलसचिव प्रो. डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*गांधी जी शांति-अहिंसा के प्रतीक: कुलानुशासक*

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. उदय नारायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए शांति, अहिंसा और सत्य के प्रतीक हैं। गांधी जयंती हमें उनके जीवन को याद करने के साथ-साथ उनके मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

*गांधी व्यक्ति नहीं विचार हैं: कार्यक्रम समन्वयक*

NSS कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंकिता विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं और आम जन को स्वच्छता कार्यों से जोड़ा जा रहा है, ताकि स्वयंसेवक स्वच्छता, स्वास्थ्य और अनुशासन को अपने दैनिक जीवन में संस्कार के रूप में शामिल कर सकें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं बल्कि विचार हैं। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से किसानों और सैनिकों को सम्मान दिया और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया।

*सुंदर भारत की कल्पना गांधी के मार्ग पर: डॉ. माया कीर्ति*

स्नातकोत्तर NSS इकाई-द्वितीय की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. माया कीर्ति ने कहा कि हम सुंदर भारत की कल्पना गांधी जी के सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही कर सकते हैं। स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

*ये रहे मौजूद*

इस अवसर पर स्वयंसेवकों में अंजली कुमारी, आरती कुमारी, आदित्य कुमार, रोशन कुमार, साक्षी कुमारी तथा आयुष आनंद राय सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Taza Khabar