पूर्णिया बिहार 2 अक्टूबर 26* पूर्णिया कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने कहा – दोनों महामानव देश का गौरव*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पूर्णिया डिविजन बिहार
*तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन*
पूर्णिया बिहार / पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में देश के दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गई।
*सत्य-अहिंसा और जय जवान जय किसान से मिली नई ऊर्जा*
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाकर असहयोग आंदोलन के माध्यम से देश में नई ऊर्जा का संचार किया, जिससे युवा वर्ग देश के लिए कुर्बानी देने को तैयार हो गया।
वहीं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर देश में नई क्रांति ला दी। प्रधानमंत्री के रूप में उनकी ईमानदारी और सादगी बेमिसाल रही। आज देश ऐसे दोनों महामानव पर गर्व महसूस करता है। आज के दिन उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य, अफरोज आलम, रंजन सिंह दिनकर, स्नेही, जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, गौतम वर्मा, मंडी मरांडी, अखिलेश कुमार, मोहन झा, करण यादव, नीरज यादव, मोहम्मद मजहरूल बारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*कानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल को मिला व्यापक समर्थन, कचहरी में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप
मथुरा 18 नवंबर 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें