प्रयागराज05अप्रैल*Exclusive – भू माफिया व एसीपी का सिंडिकेट का खुलासा, एसीपी ने भू माफिया को कब्ज़ा दिलवाने के नाम पर लिखवा ली जमीन।*
*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ* व डीजीपी जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करने की लाख कोशिश करले लेकिन पुलिस के अधिकारी सुधरने वाले नहीं हैं । *ताजा मामला प्रयागराज जिले का है जहां गरीब दलित की जमीन पर अतीक अहमद गैंग से जुड़े हुए भू माफिया को कब्ज़ा दिलवाने के नाम पर एसीपी धूमनगंज नर सिंह नारायण सिंह ने अपने बेटे के नाम पर 400 वर्गगज व एसओ पुरामुफ्ती व चौकी इंचार्ज ने 200-200 वर्गगज जमीन को बैनामा करवा लिया।* भू माफिया जमील अहमद, अख़्तर व अन्य लोग दलित की खेतीहर जमीन पर कब्जा करवा दिया, दलित परिवार ने विरोध किया तो असलहे के बल पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई तो पुरामुफ्ती पुलिस ने उल्टा दलित परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। दलित परिवार न्याय पाने के लिए पुलिस कमिश्नर ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं वहीं इन दलित परिवार की सुध लेने वाला कोई नहीं दिख रहा है ।
*1966 में पुरामुफ्ती के मंदरमोड के पास रहने वाले दक्खिनी की मौत हो गई जिसके बाद भू माफिया जमील अहमद ने 1971 में दक्खिनी को जिंदा दिखा कर बैनामा करवा लिया* और सेटिंग से जमीन को दाखिल खारिज करवा लिया लेकिन वो कभी भी जमीन पर कब्जा करने नही आया। दक्खिनी का परिवार उसी जमीन पर आज भी जोत – बो कर अपना जीवकोपार्जन कर रहे हैं।

More Stories
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा