Auraiya 19 अक्टूबर *लहरापुर में चलाया गया स्वच्छता अभियान*
*औरैया।* जिले के विकासखंड सहार के अंतर्गत ग्राम लहरापुर में बुधवार नेहरू युवा केंद्र औरैया के तत्वावधान में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्रामीणांचलों के लोगों को स्वच्छता किट वितरित की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला समन्वयक अनवर वारसी ने कहा शासन की नीतियों के अनुसार पूरे जनपद में स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सभी लोग मिलकर स्वच्छ भारत बनाएं। सुंदर औरैया स्वच्छ औरैया का नारा दिया गया। कहा कि कार्यक्रम शहर से लेकर गांव-गांव तक संचालित किया जाना है। इसके लिए टीमें गठित की जा चुकी है। ऐसे कार्यक्रम स्वच्छता को गति देने में लगातार संचालित किए जाएंगे। उन्होंने जनपद वासियों से आवाह्न करते हुए कहा कि न सभी लोग स्वच्छता मिशन में सहयोग कर असमय में होने वाली बीमारियों से बचाव कर सकें। युवा मंडल के पदाधिकारियों ने श्रमदान कर 5 क्विंटल कचरा नष्ट किया गया। डस्टबिन वितरित किये गये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भुवनेश्वर, श्यामू राजावत, श्याम प्रकाश, अजय कुमार, त्रिभुवन सिंह, अशोक मिश्रा, पंकज मिश्रा, सागर सक्सेना, आयुष कुमार, शैलेंद्र व रजनीश कुमार, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे।
More Stories
मथुरा 30 सितम्बर 26*नगर आयुक्त ने किया वार्ड संख्या 33 एवं 03 का व्यापक निरीक्षण
मथुरा 30 सितम्बर 26*पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित
मथुरा 30 सितम्बर 26*श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है मजदूरों को पंजीकृत