औरैया 19 अक्टूबर *मिशन शक्ति के तहत चलाया एन्टी रोमियो अभियान*
*औरैया।* बुधवार 19 अक्टूबर 2022 को पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशानुसार थानों की एन्टी रोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों व स्कूल/कालेजों के आस-पास चेकिंग की गई। इस अवसर पर बिना कारण घूमने वाले लड़को /शोहदों की चेकिंग की गयी साथ ही साथ टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कालेजों में महिला/छात्राओं से उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे साइबर अपराधों से बचने व सोशल मीडिया का प्रयोग करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी, तथा छात्राओं को सशक्त व स्वावलंबन बनने व सशक्त करने के लिए महिला हेल्पलाइन नं0-1090,181,112, महिला अपराध की जानकारी देकर तथा उनके अधिकारो के प्रति जागरुक किया गया तथा अपील की गई ।
More Stories
मथुरा 30 सितम्बर 26*नगर आयुक्त ने किया वार्ड संख्या 33 एवं 03 का व्यापक निरीक्षण
मथुरा 30 सितम्बर 26*पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित
मथुरा 30 सितम्बर 26*श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है मजदूरों को पंजीकृत