पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 26 सड़क पर ‘पुलिस दीदी’ का पहरा – मनचलों की अब खैर नहीं*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ पूर्णियां डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार / महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूर्णिया पुलिस एक्शन में है। एसपी के निर्देश पर पुलिस दीदी टीम ने जिले के संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्ती अभियान तेज कर दिया है। टीम स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में लगातार गश्त कर रही है।
*छात्राओं से सीधा संवाद*
गश्त के दौरान “पुलिस दीदी” टीम छात्राओं और महिलाओं से सीधे बात कर उनकी समस्याएं सुन रही है। छेड़खानी, पीछा करने या किसी तरह की असुरक्षा की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। कई जगहों पर छात्राओं ने खुलकर अपनी बात रखी।
*मनचलों पर पैनी नजर*
पुलिस की इस विशेष टीम की नजर खास तौर पर स्कूल-कॉलेज के बाहर घूमने वाले मनचलों और असामाजिक तत्वों पर है। संदिग्ध घूमते पाए जाने पर पूछताछ और सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने साफ कहा है कि महिलाओं से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*पुलिस ने मांगा सहयोग*
पूर्णिया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
More Stories
मथुरा 30 सितम्बर 26*नगर आयुक्त ने किया वार्ड संख्या 33 एवं 03 का व्यापक निरीक्षण
मथुरा 30 सितम्बर 26*पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित
मथुरा 30 सितम्बर 26*श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है मजदूरों को पंजीकृत