भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
भागलपुर20सितम्बर23*नारी सशक्तिकरण के लिए संकल्पित भाजपा सरकार:-आरती यादव।
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद भागलपुर के महिलाओं में जश्न का माहौल है।बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं खलीफाबाग़ चौक के जश्न मनाने पहुंचीं। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर और मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पास होने की बधाई देकर मोदी जी क़ो आभार प्रकट किया।
मीडिया पेनेलिस्ट डॉ प्रीति शेखर ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने से काफी खुशी हुई. इससे महिलाओं का विकास संभव हो पाएगा।आज 27 सालों बाद जब पूरा देश इसके पक्ष में है, तो बहती गंगा में हाथ धोने के लिए घमंडिया गठबंधन और उसमें शामिल तमाम दल क्रेडिट लेने की होड़ में सबसे आगे खड़े हैं।
जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:’ को देश के लोकतंत्र में चरितार्थ करके दिखाया है।
लोकसभा में पेश हुआ ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ एक ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा।इसके लिए मोदी जी को कोटि-कोटि धन्यवाद और आभार प्रकट करते है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो किरण सिंह ने कहा की महिला आरक्षण विधेयक का संसद में आना देश की हर महिला के लिए एक अद्भुत उपलब्धि है।
भाजपा नेत्री लीना सिन्हा ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी सरकार के समय से ही भाजपा महिलाओं के लिए आरक्षण के पक्ष में है लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर सहयोग नहीं देता है।
जिला प्रभारी अनामिका ठाकुर ने कहा की बिहार और देश की महिलाएँ बहुत समझदार हैं। उन्हें अपनी हितकारी पार्टियों और मौकापरस्त पार्टियों में अंतर समझ आता है। कभी महिला आरक्षण बिल का पुरजोर विरोध करने वाली पार्टियाँ महिला वोट बैंक साध कर अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं।
इस अवसर पर रूबी दास,माला सिंह,अंजना प्रकाश,मनीष दास,महामंत्री लक्ष्मी कुशवाहा,कामेश्वरी पम्मी,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, विनोद सिन्हा,नीतू चौबे,रानी दुबे,कुंदन कुमारी,इंदु भूषण झा,संगीता शर्मा, संगीता सिन्हा प्रीति पांडे,रेखा सिंह,मेहर खान, खान,नहिदा,आसिया,रिजया खान,तरुणम खातून, रेखा साह, प्रेमलता शर्मा,गुड़िया वर्मा,लक्ष्मी साह,रजनी सिन्हा,प्रीति मिश्रा,सरित,पूजा आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित होकर जश्न मनाई।
More Stories
संबलपुर, ओडिशा16जून24*केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का NEET के सम्बंध में आया ये बड़ा बयान।
मथुरा16जून2024*दशहरे पर यमुना नदी में नहाने गए 20 वर्षीय लड़के की डूबने से हुई मौत।
वाराणसी16जून24*”नमामि गंगे ने लगाया शर्बत का प्याऊ बुझाई हजारों की प्यास”