पंजाब 20 सितम्बर 2023* कातिलाना हमला करने के आरोपी निर्भय सिंह को जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 20 सितम्बर 2023* कातिलाना हमला करने के आरोपी निर्भय सिंह को जेल भेजा
अबोहर, 20 सितम्बर (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जगपाल सिंह उर्फ जग्गू पर कातिलाना हमला करने वाले एक आरोपी निर्भय सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह वासी पटीसदीक को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार गांव जंडवाला हनुवंता में जगपाल सिंह उर्फ जग्गू पुत्र मेघा सिंह पर गोलियां चलाकर उसे घायल किया है। पुलिस ने जगपाल सिंह के बयानों पर मुकदमा नं. 128, 17.9.23 भांदस की धारा 307, 506, 34 आईपीसी व 25, 54, 59 आम्र्स एक्ट के तहत अवतार सिंह पुत्र धर्मसिंह वासी जंडवाला हनुवंता, निर्भय सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह वासी पटीसदीक, अमृत सिंह, बूटा सिंह, पाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि आरोपी निर्भय सिंह को काबू कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा, छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि इलाके में गुण्डागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*