कौशाम्बी 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन*
*कौशांबी।* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे ऐंगवा उपहार में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा के अवसर पर जनप्रतिनिधि और संभ्रांत व्यक्ति शामिल हुए अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दिन रविवार 19 अप्रैल को ऐंगवा उपहार मे अजय मिश्रा पूर्व प्रधान के आवास पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ब्राह्मण समाज द्वारा वैदिक मंत्रो के साथ पूजन और हवन किया और प्रसाद बांटा गया इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें गजेंद्र द्विवेदी भारत मिश्र अंशु तिवारी प्रिंस मिश्रा सत्यम द्विवेदी विपिन मिश्रा अंकित द्विवेदी हिमांशु द्विवेदी चंदन केसरवानी सुरेंद्र द्विवेदी अमित मिश्रा जितेंद्र केसरवानी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान अजय मिश्रा ने किया कार्यक्रम स्थल में उपस्थित गणमान्य लोगों के संबोधन के बाद एक शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में भगवान परशुराम की ध्वजा पताकाएं लहराई गई और सभी उपस्थित लोगों ने जय परशुराम जय जय परशुराम जय श्री राम और जय सनातन धर्म की जय हो के नारे लगाए जिससे पूरा वातावरण धार्मिक उत्साह से गूंज उठा इस शोभायात्रा को पूरे गांव में निकालने के बाद सराय अकिल के करन चौराहा स्थित पांडे भवन से निकल रही शोभायात्रा में शामिल होने के लिए रवाना किया गया इस कार्यक्रम में नौजवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें