March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी16सितम्बर23*माइक्रोप्लॉन बनाकर नियमित टीकाकरण में प्रगति लाने के सीडीओ ने दिए निर्देश*

कौशाम्बी16सितम्बर23*माइक्रोप्लॉन बनाकर नियमित टीकाकरण में प्रगति लाने के सीडीओ ने दिए निर्देश*

कौशाम्बी16सितम्बर23*माइक्रोप्लॉन बनाकर नियमित टीकाकरण में प्रगति लाने के सीडीओ ने दिए निर्देश*

*मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक*

*कौशाम्बी* मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि माइक्रोप्लॉन बनाकर नियमित टीकाकरण में प्रगति लायी जाय तथा सर्वे कराकर छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण किया जाय। उन्होंने आर0सी0एच0 पोर्टल, ई-कवच एवं मंत्रा ऐप पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में और कुपोषित बच्चां को चिन्हित कर भर्ती कराने के निर्देश दियें।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 98 प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान किया जा चुका है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने शेष लाभार्थियों का भी भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश दियें। उन्होंने संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने तथा जननी सुरक्षा योजना के तहत आशाओं का भुगतान शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दियें। उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत नियमित रूप से अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों की जॉच करने के निर्देश दियें। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत माह अगस्त में कुल 2747 गर्भवती महिलाओं की जॉच की गई, जिसमें 215 अति जोखिमग्रस्त गर्भवती महिलाओं का भी उपचार किया गया। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अगस्त माह में कुल 12620 गोल्डेन कार्ड बनाये गये तथा माह अगस्त तक कुल 351351 गोल्डेन कार्ड बनाये जा चुकें हैं, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के कार्य में और तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दियें।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर, मातृ-मृत्यु सूचना एंव आडिट, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान, राष्ट्रीय कुष्ठ रोग कार्यक्रम एवं क्षय रोग नियन्त्रण कार्यक्रम आदि की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार एवं सी0एम0एस0 सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।