कानपुर नगर14सितम्बर23*जनपद न्यायालय में हिंदी पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ*
आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर जनपद न्यायालय कानपुर नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश श्री प्रमोद कुमार सिंह- द्वितीय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारीगण श्री ध्रुव कुमार तिवारी, श्री राकेश कुमार शुक्ला एवं बार एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष श्री प्रमोद द्विवेदी, महामंत्री श्री आदित्य सिंह, दि लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष श्री रविंद्र शर्मा तथा महामंत्री श्री शरद शुक्ला, जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी गण तथा कई विद्वान अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश कानपुर नगर द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि इस कार्यक्रम के साथ ही आज दिनांक 14 सितंबर 2023 से 28 सितंबर 2023 तक हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ जनपद न्यायालय में किया जा रहा है जिसमें सभी न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण द्वारा समस्त कार्य हिंदी में किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में हिंदी भाषा की समृद्धता और विकास पर चर्चा की गई एवं हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

More Stories
नई दिल्ली30 जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर की सुबह की टॉप 20 खबरें
नई दिल्ली30जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली30जून26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*