जयपुर14सितम्बर2023*विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस
एमपीएस इंटरनेशनल में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नारा लेखन , सुलेख लेखन, पत्र लेखन, चित्र देखकर कहानी लिखना, कविता पाठ,हिंदी गीत और श्रुतलेख गतिविधियांँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने सोत्साह इन गतिविधियों में भाग लिया। हिंदी अध्यापकों ने अपनी कक्षाओं में विद्यार्थियों को हिंदी दिवस मनाने के कारण और हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया। समस्त हिंदी विभाग ने ‘हिंदी से है शान हमारी’ हृदयस्पर्शी गीत भी प्रस्तुत किया । ‘साँसे हिंदी धड़कन हिंदी’ के उद्घोष द्वारा भी विद्यार्थियों ने हिंदी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और भावों की अभिव्यक्ति मातृभाषा में ही उत्तम तरीके से की जा सकती है ।अतः हमें इसका सम्मान करना चाहिए। साथ ही सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएंँ प्रेषित कीं।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*