*कानपुर नगर, दिनांक 14 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर नगर14सितम्बर23*ओ लेवल व सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 20 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करें।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित “ओ” लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाईट backwardwelfare.up.nic.in पर दिये गये लिंक http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर एवं पिछड़े वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बेरोजगार युवक/युवतिया दिनांक 14 सितम्बर, 2023 से 20 सितम्बर, 2023 तक आवेदन किया जाना है।
अतः पिछड़े वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बेरोजगार युवक/युवतिया जिनके अभिभावक की समस्त स्रोतो से वार्षिक आय 1,00,000/- है और शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट (10+2) है एवं जिनकी अधिकत उम्र 35 वर्ष हो और जो विभाग द्वारा संचालित “ओ” लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्युटर प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है तो ऐसे इच्छुक प्रशिक्षार्थी विभागीय वेबसाईट backwardwelfare.up.nic.in पर दिये गये लिंक http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिनांक 14 सितम्बर, 2023 से 20 सितम्बर, 2023 के मध्य आनलाईन करते हुए आवेदन की प्रति मय आवश्यक संलग्नकों (आय, जाति, आधार कार्ड, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट अंकतालिका की प्रति) सहित दो प्रतियों में पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय विकास भवन कानपुर नगर के कक्ष सं0-09 में दिनांक 20 सितम्बर, 2023 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
———————
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें