हमीरपुर06सितम्बर23*कुरारा विकास खंड क्षेत्र के भौली गांव में दो वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान संपन्न हुआ।
कुरारा विकास खंड क्षेत्र के भौली गांव में दो वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। वही मतदान शांति पूर्वक माहौल में संपन्न हुआ। अति संवेदनशील मतदान केंद्र होने के कारण पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। साथ ही आलाधिकारियों की धमाचौकड़ी रही।
क्षेत्र के भौली गांव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान संपन्न हुआ। गांव के वार्ड 8 व वार्ड 12 के सदस्य पद के लिए आज मतदान संपन्न हुआ। जिसमे सुबह से मतदान प्रारंभ होकर शाम तक हुआ। वार्ड आठ में 176 व वार्ड 12 में 172 मत पड़े। चुनाव अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि वार्ड में 8 में 48 प्रतिशत व वार्ड 12 में 49 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों ही वार्डो में पचासी पचासी मत पड़े। वार्ड 8 में 37 महिला व 48 पुरुष मत पड़े। जबकि वार्ड 12 में 42 महिला व 43 पुरुष मत पड़े। मतदान के समय पुलिस व्यवस्था मौजूद रही। वही उपजिलाधिकारी पवन पाठक तहसीलदार सहित सीओ राजेश कमल मौके पर मौजूद रहे।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए