[30/08, 10:16 pm] Jitendra Hamirpur: हमीरपुर ,कुरारा 30 अगस्त
विकास खंड क्षेत्र के बेरी गांव स्थित आर्या वत बैंक शाखा में लोन देने के नाम पर रिश्वत की मांग करने वाले शाखा प्रबंधक व बिचौलिया को सी बी आई टीम ने गिरफ्तार कर कार्यवाही की है। इससे बैंक
कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
क्षेत्र के लहरा गांव निवासी मुकेश साहू ने आर्यावर्त बैंक शाखा बेरी में मोमबत्ती उद्योग लगाने के लिए लोन लेने का आवेदन पत्नी आरती के नाम किया था। जिसका दो लाख रुपए का लोन स्वीकृत हो गया था।जिसमे एक लाख रुपए बैंक से निकाल लिया था। जिसमे शाखा प्रबंधक बालेंद्र सचान ने बिचौलिया विनोद दिवेदी के माध्यम से मुकेश साहू से बीस हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी।
तब मुकेश ने इसकी शिकायत सीबी आई पुलिस लखनऊ से की थी। सी बी आई टीम ने बेरी बैंक जाकर जांच की। तथा बिचौलिया विनोद दिवेदी निवासी खरे ह टा को मंगलवार को शाम गांव से गिरफ्तार कर लिया। तथा शाखा प्रबंधक को उनके कानपुर आवास से गिरफ्तार किया है। तथा लखनऊ ले गए हैं। इस कार्यवाही से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक
[30/08, 10:16 pm] Jitendra Hamirpur: हमीरपुर, कुरारा 30 अगस्त
शादी के कुछ माह बाद ही गर्भवती महिला को दहेज के लालच में शौहर द्वारा प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया गया था। जिसपर कई घरेलू पंचायतों के बाद भी सुलह न होने पर पीड़ित महिला ने अपने शौहर के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने व घर से निकाल देने का मुकदमा थाना कुरारा में दर्ज करवाया है।
थाना क्षेत्र के खरौंज गांव निवासिनी महिला जोहरा पत्नी साहिल खान ने थाने में तहरीर दी है कि प्रार्थिया की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। प्रार्थिया के एक वर्ष का लड़का भी है। प्रार्थिया ने बताया कि पूरी हैसियत के आधार पर अब्बू द्वारा आठ लाख रुपये दान दहेज व सोने चांदी के जेवर सहित मोटरसाइकिल देकर शादी की गई थी। परंतु अब शौहर शाहिल द्वारा और ढाई लाख रुपये व एक अपाचे मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी जब ये सब देने में असमर्थता जताई तो शौहर साहिल ने उसे गर्भवती हालत में मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से करीब डेढ़ वर्ष से प्रार्थिया अपने अब्बू हसन मंसूरी निवासी जालौन के पास रहती है। इस बीच अब्बू द्वारा रिस्तेदारो के माध्यम से कई बार सुलह समझौता करवाने का प्रयास किया गया परंतु साहिल नही माना। प्रार्थिया ने बताया कि उसके शौहर साहिल के अन्य महिलाओं के साथ भी नाजायज संबंध है। महिला ने अपने पति साहिल पुत्र छुट्टन के खिलाफ दहेज प्रथा सहित मारपीट कर घर से निकाल देने का मुकदमा कुरारा थाने में दर्ज करवाया है।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक
[30/08, 10:17 pm] Jitendra Hamirpur: हमीरपुर, कुरारा 30 अगस्त
कस्बा कुरारा निवासी समाज सेवी शिवनारायण तिवारी के आवास पर एक
सितंबर से पंद्रह दिवसीय महा साधना महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसमें प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम संपन्न होंगे।
कस्बा निवासी समाजसेवी शिवनारायण तिवारी द्वारा बीसवां महासाधना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।एक।सितंबर से सत्रह सितंबर तक आल्हा गायन, रामकथा, शतचंडी महायज्ञ, रामलीला, कवि सम्मेलन, भागवत कथा,विविध सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तथा 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विशाल भंडारे का अयोजन किया जाएगा।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*