मोहाली पंजाब25जून26*मोहाली के जीरकपुर में पति को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर एक महिला से गैंगरे*प किया
मोहाली के जीरकपुर में पति को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर एक महिला से गैंगरे*प किया गया। आरोपियों ने महिला को अदालतों में अच्छी पकड़ का हवाला दिया था और उसे विश्वास दिलाया था कि वह उसके पति को जेल से निकलवा देंगे।
पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली है और जीरकपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। वह मोहाली में सिंहपुरा गांव, नगला रोड स्थित माया गार्डन में रहती थी। रेप के समय पीड़िता गर्भवती थी। इस मामले की शुरुआती जांच उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस ने की थी।
हालांकि, अब इसे घटनास्थल के अधिकार क्षेत्र के कारण पंजाब की जीरकपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। अब पंजाब पुलिस इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
More Stories
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 11अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*